{"_id":"60b8d3958ebc3e35006db622","slug":"delhi-culprit-out-on-bail-because-of-corona-started-snatching-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के चलते मिली थी जमानत, बाहर आते ही जालसाज करने लगा झपटमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के चलते मिली थी जमानत, बाहर आते ही जालसाज करने लगा झपटमारी
Thu, 03 Jun 2021 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:36 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार जोगाबाई एक्सटेंशन में एक व्यक्ति का 15 फरवरी को मोबाइल छीन लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जालसाजी करने के आरोप में जेल गए जालसाज को कोरोना महामारी के कारण जमानत मिल गई। जेल से बाहर आते ही जालसाज साथी के साथ झपटमारी करने लगा। जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी जालसाज मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी ट्रेन में फर्जी टीआई बनकर पैसा उगाही करने के आरोप में पहले गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार जोगाबाई एक्सटेंशन में एक व्यक्ति का 15 फरवरी को मोबाइल छीन लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। मामला दर्जकर जामिया नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार की देखरेख में एसआई लियाकत अली व सिपाही दलीप की टीम ने जांच शुरू की। जामिया नगर थाना पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मो. चांद(23) को जामिया नगर से दो जून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं था। इस कारण वह झपटमारी व छोटा-मोटा अपराध करने लगा। रेलवे पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। वह फर्जी टिकट चैकर बनकर उगाही कर रहा था। साथ में झपटमारी भी करता था। आरोपी के खिलाफ जालसाजी, झपटमारी व लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन