फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi crossed 41 degree temperature

सोमवार को दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, 19 तक चलेगी लू

Tue, 18 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Apr 2017 12:08 AM IST
सार

दिल्ली में 41.2 डिग्री पारा, मौसम का सबसे गर्म दिन      
- 19 अप्रैल तक चलेगी लू, 20 अप्रैल से पारे में मामूली गिरावट के संकेत      

अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।

विज्ञापन
delhi crossed 41 degree temperature

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में सोमवार इस बार के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है।

विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा था। पूरे एनसीआर में दिन में लू का दौर जारी रहा। साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन लू से राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं जबकि 20 अप्रैल से तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में गरज के साथ हल्की बारिश होने या तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालम केंद्र पर 43 डिग्री पहुंचा पारा

delhi crossed 41 degree temperature

मौसम विभाग के अनुसार रात को भी पारा पूरे उत्तर पश्चिम भारत में राहत नहीं दे रहा है। न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी अधिक ऊपर दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्से, पंजाब में कई जगह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में कुछ जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। 

सोमवार को दिल्ली के पालम केन्द्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 23 से 63 फीसदी के बीच रही।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed