फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉल में चल रहा था गंदा धंधा: स्पा सेंटर की आड़ में हो रही थी जिस्मफरोशी, ग्राहकों को ऐसे दी जा रही थी सुविधा

Wed, 02 Mar 2022 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Mar 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi cross river mall brothel racket busted in valley spa read how it was operated
क्रॉस रीवर मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रीवर मॉल के एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। खबर मिली तो एक नकली ग्राहक को वहां भेजा गया। जिस्मफरोशी की पुष्टि होने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी अरुण (28) और 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।

Delhi cross river mall brothel racket busted in valley spa read how it was operated
स्पा सेंटर से पकड़े गए युवक युवती - फोटो : अमर उजाला

स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर आरोपियों ने नकली ग्राहक से मसाज के नाम पर रकम वसूली। इसके बाद अंदर मौजूद युवती ने उससे जिस्मफरोशी के लिए अलग से रुपयों की डिमांड की। फिलहाल मामले में पुलिस को स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला व पंकज बब्बर नामक एक शख्स की तलाश है। पंकज के नाम पर स्पा का लाइसेंस है। आनंद विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Delhi cross river mall brothel racket busted in valley spa read how it was operated
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि सोमवार को जिले के स्पेशल स्टाफ और लोकल पुलिस को खबर मिली थी कि क्रॉस रीवर मॉल के वैली स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही आनंद विहार थाना और स्पेशल स्टाफ की एक संयुक्त टीम बनाई गई। पुष्टि करने के लिए एक युवक को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi cross river mall brothel racket busted in valley spa read how it was operated
वैली स्पा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर अरुण नामक एक युवक ग्राहक को मिला। उसने मसाज के नाम पर नकली ग्राहक से 500 रुपये लेकर एक केबिन के अंदर भेज दिया। वहां 22 वर्षीय युवती मौजूद थी। उसने युवक से अनैतिक कार्य के लिए 500 रुपयों की और डिमांड की। युवक ने उसे भी रुपये दे दिए। इसके बाद पुलिस टीम को इशारा कर दिया गया। 

विज्ञापन
Delhi cross river mall brothel racket busted in valley spa read how it was operated
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

टीम ने छापेमारी कर रिसेप्शन पर बैठे अरुण और युवती दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि स्पा सेंटर एक महिला चलाती है। स्पा सेंटर का लाइसेंस पंकज बब्बर नामक व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस महिला व पंकज बब्बर दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर का लाइसेंस रद्द करने और उसे सील करने की सिफारिश की है। आनंद विहार थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed