फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Critical care block will be built in every district

Delhi : हर जिले में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मिलेगा गंभीर रोगों का इलाज; केंद्र और दिल्ली में होगा समझौता

Sun, 06 Apr 2025 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 02:05 AM IST
सार

शनिवार को आयुष्मान योजना के लिए हुए समझौते के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के तहत दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार के साथ एक और समझौता होगा।

विज्ञापन
Delhi: Critical care block will be built in every district
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

जल्द ही कैंसर सहित दूसरे गंभीर रोगों के इलाज के लिए दिल्ली के मरीजों को जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें अपने जिले में ही आधुनिक सुविधाओं का विकल्प मिलेगा। इन सुविधाओं को विकसित करने के लिए 10 अप्रैल को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के बीच समझौता होगा। इसके तहत दिल्ली में मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। इसके अलावा हर जिले में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा विकसित होगी।

विज्ञापन


शनिवार को आयुष्मान योजना के लिए हुए समझौते के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के तहत दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार के साथ एक और समझौता होगा। करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जाएगा। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्लीनिक के नाम पर आप सरकार ने खोखे खड़े कर दिए थे। अब इन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जनता की सेहत का ध्यान रखते हुए बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 13 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया है। दिल्ली में चल रहे अस्पतालों के विकास कार्य को पूरा करवाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड दिया। साथ ही, आयुष्मान योजना को लागू करने के लिए 2144 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इन प्रयास की मदद से दिल्ली की जनता को सस्ती व सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा देना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों का बोझ होगा कम

सभी 11 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण होने के बाद दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों का बोझ कम होगा। इन ब्लॉक में कैंसर सहित दूसरी गंभीर रोगों की जांच व प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी। यह ब्लॉक स्वास्थ्य सेवाओं की अवसंरचना, निगरानी और अनुसंधान में अंतराल को भरने में मदद करेगी। यह स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करेगी। साथ ही, कोरोना जैसी महामारियों और आपदाओं से निपटने में अहम भूमिका निभा सकेगी। इनमें एकीकृत डायग्नोस्टिक सुविधाएं सहित अन्य विकल्प भी होंगे।


खुलेंगे 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर
योजना के तहत दिल्ली में 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जाएगा। इनमें संचारी और गैर संचारी रोगों के इलाज की सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed