फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Sister in law s brothers shot sister in law in a fight in Delhi

पिज्जा पर छिड़ा महासंग्राम: जेठानी ने देवरानी को मरवाई गोली, पूछताछ में खुला एक और राज; चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Oct 2024 10:42 PM IST
सार

Delhi Crime News Today: मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। जानें कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद

विज्ञापन
Delhi Crime News Sister in law s brothers shot sister in law in a fight in Delhi
पिज्जा को लेकर मचा घमासान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में पिज्जा बांटने को लेकर हुए झगड़े में जेठानी के भाइयों ने देवरानी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सादमा का जीटीवी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चारों यूपी के गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली की एक महिला के पेट में गोली मारी गई है। पुलिस टीम ने घायल का बयान लिया। पता चला कि 21 वर्षीय सादिया गाजियाबाद की रहने वाली है। उसकी वेलकम इलाके में रहने वाले जीशान से शादी हुई है। सादिया का जीशान और उसके परिवार के सदस्यों के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। सादिया अपनी देवरानी सादमा को पसंद नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जीशान ने घर पर पिज्जा मंगवाया और सभी परिवार के सदस्यों में बांटा। इस पर सादिया भड़क गई और उसने अपने चार भाइयों तफसीर, शहजाद, गुलरेज और मुंतहिर को अपने ससुराल वेलकम बुला लिया। जब ये चारों लोग वहां पहुंचे तो सादिया के भाइयों और उसके ससुराल के सदस्यों के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

इस दौरान मुंतहिर ने एक गोली चलाई जो जीशान के भाई जावेद की पत्नी सादमा को लगी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को गिरफ्तार कर लिया है। 

हवा में भी की फायरिंग...
परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसते ही सबसे पहले जीशान के भाई जावेद को थप्पड़ मारा। इसके बाद गोली चलाई। आरोपी फिर भागते हुए घर बाहर पहुंचे तो आसपास के लाेगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि लाेगों ने आरोपियों को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों की संख्या लगभग नौ से 10 थी। पांच से छह आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed