{"_id":"64317ff42bb3a3805e0410d6","slug":"delhi-crime-news-lawyer-was-killed-in-a-property-dispute-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी वकील की हत्या, अपराध शाखा ने सोनीपत से हत्यारे को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी वकील की हत्या, अपराध शाखा ने सोनीपत से हत्यारे को किया गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 08:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:23 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नौठ नरेला निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पेशे से वकील वीरेंद्र नरवाल परिवार के साथ द्वारका सेक्टर 12 में रहते थे। एक अप्रैल की शाम वह कार से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में वकील की गोली मार कर हत्या की गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रदीप को सोनीपत के भालगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृत वकील वीरेंद्र नरवाल उसके परिवार से थे, जिन्होंने धोखाधड़ी कर उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नौठ नरेला निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पेशे से वकील वीरेंद्र नरवाल परिवार के साथ द्वारका सेक्टर 12 में रहते थे। एक अप्रैल की शाम वह कार से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की तकनीकी जांच करने पर पुलिस को पता चला कि हत्याकांड को प्रदीप उर्फ प्रवीण उर्फ बेबी और नरेश उर्फ लाला ने अंजाम दिया है। अपराध शाखा की 21 सदस्यीय टीम निरीक्षक संदीप स्वामी और संदीप तुषीर की नेतृत्व में जांच शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि आरोपी फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। पुलिस को आरोपी की कार का नंबर मिला। जिससे वह दिल्ली से भागा था। पुलिस ने दिल्ली से बाहर निकलने के सभी रास्तों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस को पता चला कि वह गांव के रास्ते सोनीपत की ओर गया है। पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए आरोपी को सोनीपत के भालगढ़ से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन
वकील पर पहले भी कर चुका है हमला
पूछताछ में पता चला कि वकील वीरेंद्र नरवाल से उनके परिवार को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उसने साल 2017 में रोहिणी में वकील पर गोली चलाई थी, जिसमें वकील बाल बाल बच गए थे, लेकिन उनका दोस्त घायल हो गया था। हमले के बाद वीरेंद्र को सुरक्षा मुहैया करवाया गया था। लेकिन 2021 में उनकी सुरक्षा हटा ली गई। इस मामले में प्रदीप की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रदीप आठवीं तक पढ़ा है। वह रोशन आरा रोड स्थित गुरु हनुमान अखाड़े में पहलवानी करता था। बाद में घर से जरूरत के मुताबिक पैसा नहीं मिलने पर वह गाड़ियां चोरी करने लगा। दिल्ली के अंबा सिनेमा से चोरी की गई कार का नंबर प्लेट बदलने के दौरान पुलिस ने उसे साल 2008 में पहली बार गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।