फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News Friends killed minor for not giving party for new mobile

दोस्ती पर कलंक: नए मोबाइल की पार्टी ना देने पर दोस्तों ने कर दी नाबालिग की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 24 Sep 2024 12:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Sep 2024 12:38 AM IST
सार

मृतक सचिन ने नया फोन लिया था। जब वह फोन लेकर आ रहा था कि उसी समय तीन दोस्त मिल गए। वह उससे नए मोबाइल की पार्टी मांगने लगे। पार्टी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Crime News Friends killed minor for not giving party for new mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शकरपुर मार्केट में सोमवार देर शाम नाबालिग की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। नाबालिग ने नया मोबाइल फोन लिया था। फोन की पार्टी ना मिलने से नाराज दोस्तों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शकरपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है हत्या करने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी की अनुसार, मृतक सचिन शकरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा पढ़ाई करता था। तीन लोगों ने उसके ऊपर चाकू से कई वार किए। नाबालिग को घायल करके आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर हालत में घायल केके अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार, सचिन ने नया फोन लिया था। जब वह फोन लेकर आ रहा था कि उसी समय तीन दोस्त मिल गए। वह उससे नए मोबाइल की पार्टी मांगने लगे। पार्टी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed