फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Five boys were misdeed with Kishore for many years by showing knife

किशोर से कुकर्म: चाकू दिखाकर पांच लड़के कई साल से कर रहे थे हैवानियत, तबियत खराब होने पर मां को हुई जानकारी

Sat, 11 Feb 2023 07:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Feb 2023 07:19 PM IST
सार

वारदात के बाद से आरोपी लड़के फरार हैं। किशोर की मां ने शुक्रवार को ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी। जिसके बाद किशोर का मेडिकल करवाने के बाद उसकी काउंसलिंग करवाई गई। बाद में सिविल लाइंस थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Crime Five boys were misdeed with Kishore for many years by showing knife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 साल के एक किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के रहने वाले कुछ लड़के पिछले कई सालों से चाकू दिखाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। शुक्रवार को किशोर की तबीयत खराब हुई तो मां को पता चला। बाद में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर है।

विज्ञापन


वारदात के बाद से आरोपी लड़के फरार हैं। किशोर की मां ने शुक्रवार को ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी। जिसके बाद किशोर का मेडिकल करवाने के बाद उसकी काउंसलिंग करवाई गई। बाद में सिविल लाइंस थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस किशोर से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उनको एक महिला मिली। उसने बताया कि उसके बेटे के साथ इलाके के कुछ लड़के चाकू दिखाकर कुकर्म कर रहे हैं। नाबालिग से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पिछले सालों से आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को कुछ भी बताने पर उसको जान से मारने की धमकी देने के अलावा परिवार को खत्म करने की धमकी देते हैं। पुलिस ने काउंसलर बुलाकर किशोर की काउंसलिंग करवाई। इसके बाद मेडिकल करवाकर कुकर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन लड़कों का किशोर ने नामा लिया है, फिलहाल वह पांचों अपने-अपने घरों से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed