फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Encounter between police and criminals in Metro Vihar area

दिल्ली में सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़... तीन को लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 10:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

गांव खेड़ा खुर्द के गोदाम क्षेत्र में गश्त करते समय पुलिस की टीम को गांव खेड़ा खुर्द के बाहरी इलाके में कुछ लोगों के संदिग्ध हरकत के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Delhi Crime Encounter between police and criminals in Metro Vihar area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के मेट्रो विहार इलाके में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में तीन बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। गांव खेड़ा खुर्द के गोदाम क्षेत्र में गश्त करते समय टीम को गांव खेड़ा खुर्द के बाहरी इलाके में कुछ लोगों के संदिग्ध हरकत के बारे में सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस ने 8-9 लोगों को एक ट्रक में पीवीसी लादते देखा। 
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को मौके पर दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed