फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime courage of the miscreants is defeated in front of the bravery of the women

Delhi: नारी शक्ति ने दिखाई बहादुरी, महिला डॉक्टर, छात्रा ने 3 झपटमारों तो युवती ने तीन बदमाशों को पकड़वाया

Wed, 31 Jan 2024 08:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 Jan 2024 08:09 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद स्थित चौहान बांगर इलाके में घर में वारदात के इरादे से घुसे चार बदमाशों को युवती ने बहादुरी दिखाते हुए घर में बंद कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से हमला भी किया। यही नहीं उसके भाई पर पिस्टल तक तान दी।

विज्ञापन
Delhi Crime courage of the miscreants is defeated in front of the bravery of the women
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में तीन अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। लाजपतनगर में रहने वाली महिला डॉक्टर ने मोबाइल झपटकर भाग रहे एक बदमाश को जान की परवाह न करते हुए पकड़ लिया। वहीं केशवपुरम इलाके में बारहवीं की छात्रा ने मोबाइल झपटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को लोगों की मदद से पकड़ लिया।

विज्ञापन

 
एक अन्य घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद स्थित चौहान बांगर इलाके में घर में वारदात के इरादे से घुसे चार बदमाशों को युवती ने बहादुरी दिखाते हुए घर में बंद कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से हमला भी किया। यही नहीं उसके भाई पर पिस्टल तक तान दी। तीनों ही मामलों में कुल सात बदमाशों को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।   
विज्ञापन


मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा
केशवपुरम इलाके में त्रिनगर स्थित देवाराम पार्क के समीप रहने वाली 12 वीं कक्षा की एक छात्रा ने बहादुरी दिखाकर एक झपटमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक सवार बदमाश ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग रहा था। पीड़िता ने शोर मचाकर बदमाश का पीछा किया। हड़बड़ाहट में बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी राकेश के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन, ब्लेेड और बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:45 बजे वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जा रही थी। कुछ दूर जाने पर किसी का फोन आने पर वह फोन पर बात करने लगी। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उसका मोबाइल झपट लिया। पता चला कि गिरफ्तार बदमाश राकेश पर 20 मामले दर्ज हैं। उसने वारदात में इस्तेमाल बाइक रंजीत नगर इलाके से चुराई थी। 

झपटमार की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
लाजपत नगर में रहने वाली किरण सनूजा प्राकृतिक चिकित्सक हैं। वह अपने पति  के साथ पंचकुइया फर्नीचर मार्केट जा रही थीं। आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर पंचकुइयां रोड पार करते समय एक अज्ञात बदमाश ने डाॅक्टर से उनका मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। डाक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश रितिक उर्फ गोलू ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, मगर वह कामयाब नहीं हो सका। इस बीच बदमाश का साथी महिला डाक्टर का मोबाइल लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद महिला के पति ने अन्य लोगों की मदद से पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्जकर मंदिर मार्ग पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी सदर बाजार निवासी मुन्ना उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना उर्फ संजय की निशानदेही पर महिला डाक्टर से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। मुन्ना एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी, स्नैचिंग समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लूटपाट के लिए घुसे बदमाशों को पकड़वाया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में गली नंबर-चार चौहान बांगर के एक मकान में चार बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों को देखकर सबा नाम की युवती ने शोर मचा दिया। गुस्साए आरोपियों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। बहन के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई निसार वहां पहुंचा। इस दौरान सबा ने फौरन घर से बाहर निकलकर दरवाजे की कुंडी लगा दी और भाई को सारी बात बताई। बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने दरवाजे के साथ में लगी खिड़की का शीशा तोड़कर निसार पर पिस्टल तानकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। निसार ने भी बिना डरे खिड़की में से पिस्टल वाला उसका हाथ पकड़कर पिस्टल गिरा दी। इसके बाद दोनों ने पूरे परिवार के अलावा पड़ोसियों को वहां बुला लिया। बाद में तीनों बदमाशों को पकड़कर पहले पीटा गया। इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

आरोपियों की पहचान इरफान उर्फ मिचाले, करीमुद्दीन उर्फ शेहजान और मेहरन के रूप में हुई। इनका चौथा साथी वसीम उर्फ डकारू मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed