{"_id":"63503908b5c2a263c670effe","slug":"delhi-crime-branch-arrested-a-woman-who-was-absconding-in-double-murder-case-2013-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दोहरे हत्याकांड में फरार चल रही महिला को अपराध शाखा ने दबोचा, 2013 का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दोहरे हत्याकांड में फरार चल रही महिला को अपराध शाखा ने दबोचा, 2013 का है मामला
Wed, 19 Oct 2022 11:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:21 PM IST
सार
उसने अपने पति राखल मंडल व एक अन्य दंपती प्रेम बाबू व उसकी पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर 85 साल की महिला व उसकी बेटी की लूटपाट कर हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोविड के दौरान मोनिशा और उसके पति राखल मंडल को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था। तबसे वे फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शकरपुर इलाके में वर्ष 2013 में हुए दोहरे हत्याकांड में जमानत पर बाहर आकर फरार चल रही एक महिला को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान मोनिशा (39) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसने अपने पति राखल मंडल व एक अन्य दंपती प्रेम बाबू व उसकी पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर 85 साल की महिला व उसकी बेटी की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी थी। वारदात के पांच दिन बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोविड के दौरान मोनिशा और उसके पति राखल मंडल को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद से वे फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 19 अगस्त 2013 को शकरपुर इलाके में लूटपाट के दौरान 85 साल की महिला व उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद मोनिशा, उसके पति राखल मंडल, प्रेम बाबू और उसकी पत्नी उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था। छानबीन के दौरान पता चला था कि जिस बिल्डिंग में हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बिल्डिंग में मोनिशा घरेलू नौकरानी का काम करती थी।
विज्ञापन
मृतका की नौकरानी जब नहीं आती थी तो वह कभी-कभार उनके यहां काम करने आती थी। इस दौरान उसने देख लिया कि बुजुर्ग महिला हाथों में मोटे कंगन पहनती हैं। लूटपाट को अंजाम देने के लिए मोनिशा ने अपने पति व दूसरे दंपती के साथ मिलकर लूटपाट की। विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद पांच ही दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया थ।
इस बीच कोविड के दौरान मोनिशा और उसके पति राखल मंडल को जमानत मिल गई। दोनों रिहा हो गए। बाद में दोनों फरार हो गए। कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इस बीच एक सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को मोनिशा को ईस्ट विनोद नगर से गिरफ्तार कर लिया। वह पति से अलग छिपकर रह रही थी। बार-बार फोन और घर भी बदल रही थी। पुलिस ने एक सूचना के बाद उसे पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।