{"_id":"617d1074987ab432f419837a","slug":"delhi-cpcb-directs-to-follow-grap-rules-strictly-diesel-generator-to-work-in-emergency-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से जंग: प्रदूषित होने लगी हवा तो दिए सीपीसीबी ने सख्त होने के निर्देश, डीजल जनरेटर का इस स्थिति में हो सकेगा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से जंग: प्रदूषित होने लगी हवा तो दिए सीपीसीबी ने सख्त होने के निर्देश, डीजल जनरेटर का इस स्थिति में हो सकेगा उपयोग
Sat, 30 Oct 2021 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:00 PM IST
सार
साथ ही कम से कम डीजल जनरेटर का उपयोग हो इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों को निजी वाहनों के लिए हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग की फीस तीन से चार गुना बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में हवा का स्तर बिगड़ते ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रेप) के नियमों को सख्ताई से लागू करने के लिए निर्देश दिया है। इसके तहत दिल्ली में धूल भरी सड़कों पर सफाई के साथ बस व मेट्रो के फेरे बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही ढाबों और होटल में कोयले व लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीपीसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवा का स्तर बिगड़ने के कारण सीपीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बैठक में डीजल जनरेटर के लिए सिर्फ आपातकाल स्थिति में ही इस्तेमाल के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही कम से कम डीजल जनरेटर का उपयोग हो इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों को निजी वाहनों के लिए हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग की फीस तीन से चार गुना बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन