फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi court grants bail to Sameer Modi in Misdeed case

Samir Modi Bail News: ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामले में दी जमानत

Thu, 25 Sep 2025 02:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Sep 2025 02:39 PM IST
सार

दुष्कर्म मामले में समीर मोदी को दिल्ली की कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। साकेत कोर्ट से समीर मोदी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने पांच लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी है। समीर मोदी को बीते दिनों दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद समीर मोदी ने जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
Delhi court grants bail to Sameer Modi in Misdeed case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साकेत कोर्ट ने बृहस्पतिवार को भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को जमानत दे दी है। समीर मोदी को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब ने बंद कमरे में सुनवाई की, जिसमें केवल संबंधित पक्ष ही मौजूद थे। इस दौरान आरोपी को पांच लाख रुपये के मुचलके और अन्य शर्तों पर जमानत मिली है।

विज्ञापन


मंगलवार को अदालत ने शिकायतकर्ता की कानूनी टीम की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने तर्क दिया कि मोदी एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं, ऐसे में उनके देश छोड़कर भागने का खतरा है। 
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने समीर मोदी पर 2019 से बार-बार दुष्कर्म करने, धमकी देने और धोखा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समीर मोदी ने कथित तौर पर फैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में करियर के अवसर देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसके साथ जबरदस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed