दिल्ली में कोरोना: बीते एक दिन में सामने आए 3231 नए मामले, 233 मौतें, 5.5% पहुंची संक्रमण दर
दिल्ली में कम होते मामलों के साथ संक्रमण दर भी 5.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है और मौतों का आंकड़ा भी 250 से कम है....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 24 घंटे में कुल 58744 टेस्ट हुए, जिसके बाद अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी हो गई है। हालांकि दिल्ली में टेस्टिंग की घटती संख्या चिंता का विषय है कि अगर ज्यादा टेस्ट हों तो कहीं यह आंकड़े ज्यादा न हो जाएं। 58744 टेस्ट में से 43914 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए और 14830 एंटीजन टेस्ट हुए। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख 32 हजार 803 टेस्ट हो चुके हैं।
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की बात करें तो 24424 में से 12462 भरे हुए हैं और 11962 खाली हैं। कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमश: 5685 और 515 बेड खाली हैं। वर्तमान में होम आईसोलेशन में कुल 23851 मरीज हैं।
इसके साथ ही अब दिल्ली में अब तक कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों की कुल संख्या 14 लाख 9 हजार 950 हो गई है। इसमें से 13 लाख 47 हजार 157 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तो 22579 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह दिल्ली की कुल संक्रमण दर 7.61 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त कुल 40214 सक्रिय मरीज हैं। वहीं राजधानी में कुल 56833 कंटेनमेंट जोन हैं।
Delhi reports 3231 new #COVID19 cases, 7831 recoveries and 233 deaths
— ANI (@ANI) May 20, 2021
Total cases: 14,09,950
Total recoveries: 13,47,157
Death Toll: 22,579
Active cases: 40,214 pic.twitter.com/2yqfAVeVNo