फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus 13 april 13500 cases in 24 hours kejriwal says each life matters not in favour of lockdown urge plasma donation and cooperation urge centre to cancel cbse board exam

दिल्ली में कोरोना बेकाबू: केजरीवाल बोले- रद्द हों सीबीएसई की परीक्षाएं, 24 घंटे में रिकॉर्ड 13500 संक्रमित

Tue, 13 Apr 2021 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 13 Apr 2021 12:42 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13,500 मामले सामनेे आए हैं। ऐसे में उन्होंने केंद्र से अपील की है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए।

विज्ञापन
Delhi coronavirus 13 april 13500 cases in 24 hours kejriwal says each life matters not in favour of lockdown urge plasma donation and cooperation urge centre to cancel cbse board exam
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13,500 मामले सामनेे आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ज्यादा मामले हैं, कुछ समय बाद पूरे डाटा के साथ ये आंकड़ा जारी किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने केंद्र से अपील की है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार की लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने युवाओं से अपील की है कि आप ज्यादा बाहर न निकलें, बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। अगर निकलें तो कोरोना के हर नियम का पालन करें। अगर वैक्सीन के पात्र हैं तो वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कैंसिल हो सीबीएसई की परीक्षा
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की सुरक्षा की चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि परीक्षा रद्द की जाए। इसके लिए कोई और तरीका भी ढूंढा जा सकता है। या तो ऑनलाइन परीक्षा हो या कोई और रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा, सीबीएसई की परीक्षा आने वाली है, जिसमें छह लाख बच्चे एग्जाम में बैठेंगे। एक लाख टीचर्स इसमें शामिल होंगे, ये बड़ा खतरा बन सकता है। केंद्र सरकार से अपील है कि सीबीएसई के एग्जाम कैंसिल करना जरूरी है।

लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते
हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं, बड़े बैंक्वेट और होटल को अटैच कर रहे हैं, कम बीमारी वाले मरीजों को बैंक्वेट हॉल में शिफ्ट करेंगे। किसी को ऑक्सीजन की जरूरत होगी, तो बैंक्वेट होल में भी इलाज हो सकता है। केजरीवाल ने बताया कि बेड की कैपेसिटी क्रिएट कर रहे हैं, कुछ सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को 100 प्रतिशत कोविड डिक्लेयर किया है। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। उम्मीद करता हूं कि अस्पताल वाले मदद करेंगे।

ऐसे होगा अस्पताल का प्रबंधन
केजरीवाल ने बढ़ते केसों के दौर में अस्पताल और बेड प्रबंधन कैसे हो इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, नॉन कोविड बीमारी, प्लान्ड सर्जरी को डिले किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी की बीमारी गंभीर है तो उसके लिए अब भी अस्पतालों में पूरा इंतजाम है। अगर हमने अस्पताल को मैनेज कर लिया, तो इस लहर पर अच्छे से पार पा लेंगे। एक-एक मरीज जो अस्पताल में हैं, उन्हें डॉक्टर चेक कर रहे हैं, यदि वे घर में ठीक हो सकते हैं, तो अस्पताल का बेड खाली करें।

केजरीवाल ने कहा कि, मरीज घर जाएंगे, तब भी मॉनिटर करेंगे। ऑक्सीमीटर देकर भेजेंगे। तबीयत खराब होने पर फिर अस्पताल में भर्ती करेंगे। अगर बेड की जरूरत नहीं है, तो घर में इलाज करवाएं। सभी से अनुरोध है कि डॉक्टर की सलाह के मुताबिक सहयोग करें। सबकी जान कीमती है। सभी को बचाना है।


प्लाज्मा डोनेशन के लिए भी की अपील
केजरीवाल ने कहा, पिछली बार लोगों ने बढ-चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था। अब फिर स्टॉक में प्लाज्म कम है। रोजाना प्लाज्मा की डिमांड आ रही है। सभी से निवेदन है कि जो कोरोना से ठीक हुए हैं, वे प्लाज्मा डोनेट करें। यही समय है, जब हम स्वार्थ छोड़कर एक-दूसरे की मदद करें। दिल्ली वाले हम सब एक परिवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed