{"_id":"6312b5751756f23acb34b494","slug":"delhi-corona-post-covid-symptoms-are-troubling-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Corona: दो साल बाद भी परेशान कर रहे पोस्ट कोविड लक्षण, फिलहाल तेजी से घट रहे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Corona: दो साल बाद भी परेशान कर रहे पोस्ट कोविड लक्षण, फिलहाल तेजी से घट रहे मामले
Sat, 03 Sep 2022 07:31 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 03 Sep 2022 07:31 AM IST
सार
होम्योपैथी डॉ. कुशल बनर्जी ने बताया कि पोस्ट कोविड लक्षण के साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से मिली जानकारी के तहत दवाइयां लीं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विस्तार
कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं, लेकिन पोस्ट कोविड लक्षण महामारी के आने के दो साल बाद भी मरीजों के लिए समस्या बने हुए हैं। शायद ही कोई मरीज ऐसा है, जिसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमित हो चुके मरीज अन्य बीमारियों के चपेट में जल्दी आ रहे हैं, उनके ठीक होने में भी समय लग रहा है। इसके अलावा उक्त मरीजों में अन्य लक्षण भी देखने को मिल रहे है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहने का अनुमान है। कोरोना के लक्षणों से परेशान ऐसे मरीजों का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में होम्योपैथी डॉ. कुशल बनर्जी ने बताया कि पोस्ट कोविड लक्षण के साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से मिली जानकारी के तहत दवाइयां लीं। यह दवाइयां सीमा से अधिक या अकारण ही रहीं, जिसके विकार अब सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना से दो मरीजों की मौत, 299 नए केस मिले
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 299 नए केस मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या घटकर 1,457 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक दिन में 13,772 लोगों की कोरोना जांच की गई। संक्रमण दर 2.17 फीसदी रही। राजधानी में अब तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19,72,256 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।