फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi corona infection rate decrease but death rate still same not coming down

दिल्ली: संक्रमण में गिरावट फिर भी राजधानी में नहीं कम हो रही कोरोना की मृत्युदर

Wed, 02 Feb 2022 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Feb 2022 06:07 PM IST
सार

दिल्ली डेथ ऑडिट कमेटी के एक सदस्य और वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों से जुड़े मामले देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों में संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक है उन्हें अभी भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यह सोचना कि अब संक्रमण कम हो रहा है और फिर से नहीं आएगा

विज्ञापन
Delhi corona infection rate decrease but death rate still same not coming down
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही गिरावट के बाद भी दिल्ली में मृत्युदर कम नहीं हो रही है। पिछले एक महीने से हर दिन राजधानी में औसतन 30 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। यह चुनौती आगामी दिनों में भी देखने को मिल सकती है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में अभी भी 100 से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर है। इन मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 19 जनवरी से एक फरवरी के बीच कोरोना की संक्रमण दर 23.86 से कम होकर 5.09 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके चलते दैनिक मरीजों की संख्या भी 13785 से कम होकर 2683 तक आ गई है लेकिन संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या अभी भी अधिक है।
विज्ञापन


19 जनवरी को एक दिन में 35 मरीजों की मौत हुई थी। जबकि बीते एक फरवरी को 27 मौतें दर्ज हुई। इससे ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को 38 मरीजों की मौत हुई। अगर जनवरी माह का आंकड़ा देखें तो 750 से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फिर नहीं आएगा कोरोना का संक्रमण ऐसा सोचना जोखिम भरा है'

दिल्ली डेथ ऑडिट कमेटी के एक सदस्य और वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों से जुड़े मामले देखने को मिल रहे हैं। जिन लोगों में संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक है उन्हें अभी भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यह सोचना कि अब संक्रमण कम हो रहा है और फिर से नहीं आएगा, यह पूरी तरह से जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की बड़ी आबादी सहायक रोगों की चपेट में है। टीकाकरण के बाद भी इनका खतरा बहुत अधिक कम नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि इन लोगों को अभी भी सतर्कता बरतनी चाहिए।



डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में दिसंबर से लेकर अब तक 980 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है जिनमें से 70 फीसदी मौतें उन लोगों की है जिनका टीकाकरण पूरा नहीं हुआ था या फिर जिन्हें पहले से कोई न कोई बीमारी थी। इस जोखिम में बुजुर्गों के अलावा युवा, किशोर और मासूम बच्चे तक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed