{"_id":"630bb892a6bed77d9f3bcf05","slug":"delhi-corona-case-news-5-died-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना से 5 की मौत, 397 मामले किए गए दर्ज, 693 ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना से 5 की मौत, 397 मामले किए गए दर्ज, 693 ने कोरोना को दी मात
Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
सार
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 397 मामले सामने आए। जबकि 693 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। पांच मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को 13,004 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना से मौत के मामले में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया गया है। रविवार को पांच लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। हालांकि संक्रमण दर में काफी गिरावट हुई है। राहत की बात है कि संक्रमित हो रहे मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 397 मामले सामने आए। जबकि 693 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। पांच मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को 13,004 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया। इसमें से 3.05 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इस तरह अब तक दिल्ली में 19,98,644 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 19,69,581 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26,458 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2,605 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 1,942 और अस्पताल में 266 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 101 आईसीयू पर, 103 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 18 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 205 हो गई है।
विज्ञापन