{"_id":"62b09e77ab771a7fe127dd31","slug":"delhi-controversy-after-stone-pelting-stray-dog-two-groups-fight-and-stone-pelting-five-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आवारा कुत्ते को पत्थर मारने के बाद विवाद, दो गुटों में मारपीट और पथराव, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आवारा कुत्ते को पत्थर मारने के बाद विवाद, दो गुटों में मारपीट और पथराव, पांच लोग घायल
Mon, 20 Jun 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:51 PM IST
सार
कबीर बस्ती निवासी मोहित देर रात को खाना खाकर अपने दोस्तों के साथ काले रेते वाली गली में टहल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ता उसपर भोंकने लगा, जिसपर उसने कुत्ते को पत्थर मारा। पत्थर कुत्ते को ना लगकर एक व्यक्ति के दरवाजे पर लगा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
कुत्ते को पत्थर मारने के बाद दो गुट भिड़े
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार रात आवारा कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट करने के बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर भी पत्थर फेंके गए। हमले के दौरान दोनों ओर से पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान लेने के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कबीर बस्ती निवासी मोहित (20) देर रात को खाना खाकर अपने दोस्तों के साथ काले रेते वाली गली में टहल रहा था। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया। घबराकर एक युवक ने आवारा कुत्ते पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर कुत्ते को न लगकर रामकुमार नामक व्यक्ति के दरवाजे पर जा लगा। इस बात पर रामकुमार आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने अपने बेटे सौरभ और जतिन को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मोहित व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों ओर से पत्थर भी फेंके गए। कुछ लोगों ने चाकू मारने की कॉल पुलिस को कर दी।
हमले के दौरान रामकुमार को छोड़कर बाकी सभी जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।