फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Consumers to have online, offline routes to opt for or out of power subsidy

बिजली सब्सिडी: दिल्ली वालों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली चाहिए या नहीं, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं आवेदन

Thu, 12 May 2022 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 May 2022 11:32 AM IST
सार

बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया, चूंकि 80 प्रतिशत उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन भरते हैं इसलिए डिस्कॉम पोर्टल व एप पर सब्सिडी के लिए चुनने की व्यवस्था होगी। हालांकि जो लोग ऑफलाइन इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं उनके लिए फॉर्म होंगे जिन्हें भरकर डिस्कॉम दफ्तरों में जमा कराना होगा।

विज्ञापन
Delhi Consumers to have online, offline routes to opt for or out of power subsidy
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में साल के अक्तूबर माह से सिर्फ उन लोगों को बिजली मुफ्त मिलेगी जो लेना चाहेंगे और जो मुफ्त बिजली नहीं लेना चाहते उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी नहीं दी जाएगी। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते सप्ताह ही की थी। अब सरकार की ओर से यह बताया जा रहा है कि मुफ्त बिजली के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक, जिस भी ग्राहक को बिजली पर 400 यूनिट तक मिलने वाली सब्सिडी चाहिए, वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इसके लिए अप्लाई कर सकता है। ग्राहक को सब्सिडी नहीं भी चाहिए तो उसके लिए भी दोनों माध्यमों का इस्तेमाल कर अपनी पसंद बता सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सिर्फ चाहने वालों को मुफ्त बिजली का फायदा देने की योजना की शुरुआत इसलिए की है क्योंकि जो लोग बिजली का बिल चुका सकते हैं वो चुकाएं, इससे जो पैसा बचेगा वह स्कूल और अस्पताल बनाने में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन सरल बनाने के लिए ली जा रही बिजली वितरण कंपनियों की सलाह

सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि सब्सिडी चाहने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने का काम इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन को सरल और स्मूथ बनाने के लिए बिजली विभाग, बिजली वितरण करने वाली कंपनियों (डिस्कॉम) से भी सलाह ले रहा है।

ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों सुविधाएं होंगी उपलब्ध

बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया, चूंकि 80 प्रतिशत उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन भरते हैं इसलिए डिस्कॉम पोर्टल व एप पर सब्सिडी के लिए चुनने की व्यवस्था होगी। हालांकि जो लोग ऑफलाइन इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं उनके लिए फॉर्म होंगे जिन्हें भरकर डिस्कॉम दफ्तरों में जमा कराना होगा।


एक अक्तूबर से चयनित सब्सिडी की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। दिल्ली में कुल 58.18 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 47.11 लाख लोगों को बिजली सब्सिडी का लाभ मिलता है। घरेलू उपभोक्ता जो 200 यूनिट तक बिजली का उपभोग करते हैं उन्हें 100 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है और 201-400 यूनिट तक उपभोग करने पर 800 रुपये की सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed