फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Consumer Commission upholds fine of Rs 5 lakh on Bharti Airtel

Delhi : दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने भारती एयरटेल पर पांच लाख का जुर्माना रखा बरकरार, 10 साल पुराना है मामला

Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
सार

आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने राशि का भुगतान कर दिया था ऐसे में एयरटेल का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है।

विज्ञापन
Delhi Consumer Commission upholds fine of Rs 5 lakh on Bharti Airtel
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरटेल पर एक ग्राहक को फोन कॉल करके परेशान करने और बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर उसकी सेवाएं काट देने के लिए लगाए गए पांच लाख के जुर्माने को बरकरार रखा है। आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने राशि का भुगतान कर दिया था ऐसे में एयरटेल का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है।

विज्ञापन


राज्य आयोग की अध्यक्ष डॉ. न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल और न्यायिक सदस्य पिंकी की एक समिति ने पाया कि एयरटेल न केवल अपनी सेवाएं प्रदान करने में लापरवाह है, बल्कि उसने अपने पद का इस्तेमाल अपने ग्राहक को परेशान करने के लिए भी किया था। 
विज्ञापन


समिति ने 4 सितंबर, 2014 को जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा एयरटेल पर सेवा में कमी के लिए लगाए गए जुर्माने को बरकरार रखा है। समिति ने कहा, अपीलकर्ता एयरटेल उपभोक्ता को पर्याप्त सेवा प्रदान करने में विफल रहा। उपभोक्ता ने एयरटेल से इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाएं खरीदी थीं। मार्च 2013 में उसने ने इन सेवाओं के लिए देय 4,995 की राशि का भुगतान करने के लिए एक चेक सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरटेल ने दावा किया कि पर्याप्त धनराशि की कमी के कारण यह चेक बाउंस हो गया और इस मुद्दे पर ग्राहक को लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। उपभोक्ता ने एयरटेल के प्रतिनिधियों से बैंक के साथ स्थिति की फिर से जांच करने को कहा और बाद में बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से भी पुष्टि की कि राशि एयरटेल के खाते में जमा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed