{"_id":"6ac519b6e1992c02a8083b34","slug":"delhi-congress-workers-courted-arrest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158109-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दीं गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दीं गिरफ्तारियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस भी सड़कों पर उतरी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों के चुनाव आयोग की ओर मार्च के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा कई स्थानों पर पुलिस के समक्ष गिरफ्तारियां दीं।
अंबेडकर भवन-पंचकुइयां रोड से देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चुनाव आयोग की ओर बढ़े। इसके अलावा 24 अकबर रोड, राजीव भवन, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और साउथ एवेन्यू से भी मार्च निकाला गया। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग तक पहुंचने की राहुल गांधी की कोशिश के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया रोकने, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में काजी निजामुद्दीन, दानिश अबरार, उदित राज, अनिल भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।