फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi congress President Ajay Maken run campaign for Rehabilitation of poor people

कांग्रेस चलाएगी ‘मेरा हक, ऐत्थे रख’ अभियान, माकन बोले- लाइसेंस व सर्वे के नाम पर गरीबों से उगाही

Sat, 13 Oct 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi congress President Ajay Maken run campaign for Rehabilitation of poor people
दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को रेहड़ी-पटरी वालों को रेहड़ी पटरी सुरक्षा कानून-2014 के अंतर्गत दिए गए अधिकारों से वंचित करने पर आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस ने रेहड़ी-पटरी वालों को उनका हक दिलाने के लिए ‘मेरा हक, ऐत्थे रख’ नाम से अभियान शुरू करने की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर अधिकारी इन लोगों को लूट रहे हैं।

विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन में माकन ने कहा कि कांग्रेस रेहड़ी-पटरी वालों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर दिल्ली सरकार, एनडीएमसी और दिल्ली नगर निगम के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। न्यायालय की भी शरण ली जाएगी। अजय माकन ने कहा कि रेहड़ी-पटरी सुरक्षा कानून पूरे देश में लागू हो गया है, परंतु दिल्ली सरकार ने अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया है।
विज्ञापन


माकन ने कहा कि रेहड़ी-पटरी सुरक्षा कानून में टाउन वेंडिंग कमेटी में रेहड़ी-पटरी वालों या उनके चुने हुए नुमाइंदों व उनके लिए लड़ने वाले एनजीओ को रखने का प्रावधान है।  इसके तहत अब तक दिल्ली में सभी टाउन वेंडिंग कमेटियां बन जानी चाहिए थीं और सर्वे पूरा होकर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए टाउन वेंडिंग जोन भी चिन्हित हो जाने चाहिए थे, ताकि विभिन्न सरकारी संस्थाएं उनको परेशान न करें। दिल्ली सरकार अदालत के आदेश का उल्लंघन कर अपनी मर्जी से काम कर रही है और सर्वे के नाम पर इन गरीब लोगों से उगाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान माकन के अलावा अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के सचिव अरविंद सिंह, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, दिल्ली-रेहडी पटरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शंकर, दिल्ली कांग्रेस की प्रवक्ता पूजा बाहरी, मुख्य मीडिया कोआर्डिनेटर मेहंदी माजिद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed