Delhi; कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के नाम किया अपना मकान, बोलीं- संसद सदस्यता जाने के बाद से नहीं आ रही नींद
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कई ऐसी टिप्पणी की है, जिनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
विस्तार
दिल्ली कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा राजकुमारी गुप्ता ने अपने मकान की जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) राहुल गांधी के नाम कर दी है। राजकुमारी ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने और बंगला खाली करने के आदेश के बाद यह फैसला लिया है। शनिवार को मुलाकात नहीं होने पर अब वह सोमवार को राहुल से मुलाकात के लिए जाएंगी।
राजकुमारी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद से उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी। सदस्यता खत्म करने के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कई ऐसी टिप्पणी की है, जिनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। राजकुमारी ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने मुहिम चलाई थी मेरा घर राहुल गांधी का घर। वह शनिवार को राहुल से मुलाकात के लिए पहुंची, लेकिन पांच मिनट पहले ही घर से रवाना हो चुके थे।