{"_id":"67b795959b2ee47d0006b9f1","slug":"delhi-complainant-in-fraud-case-settled-the-matter-with-actor-dharmendra-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ विवाद सुलझाया, केस वापस लेने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ विवाद सुलझाया, केस वापस लेने पर सहमति
Fri, 21 Feb 2025 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:23 AM IST
सार
पटियाला हाउस कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को 5 दिसंबर 2024 को समन जारी किया था।
विज्ञापन
Patiala house court
- फोटो : ANI
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने वाले एक व्यवसायी ने उनके साथ विवाद सुलझा लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को 5 दिसंबर 2024 को समन जारी किया था।
विज्ञापन
जिन आरोपियों को समन भेजा गया था उनमें से एक ने सत्र न्यायालय में समन को चुनौती दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरज मोर ने शिकायतकर्ता सुशील कुमार को 20 दिसंबर 2024 को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
6 फरवरी, 2025 को सुनवाई के दौरान सत्र न्यायालय को सूचित किया गया कि मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। प्रतिवादी ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष अपनी शिकायत वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन