फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM will give Rs One crore assistance to delhi police Amit Rana's family, who died from corona

अमित राणा के परिवार को एक करोड़ की मदद, अब हर जवान के इलाज के लिए 'हेल्परूम' करेगा काम

Thu, 07 May 2020 08:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 May 2020 08:23 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित राणा के परिवार को एक करोड़ के आर्थिक मदद का किया एलान
  • दिल्ली पुलिस के पूर्व कर्मचारियों-जवानों के संगठन ने बनाया हेल्परूम, जवान इलाज में मदद की कर सकेंगे अपील

विज्ञापन
Delhi CM will give Rs One crore assistance to delhi police Amit Rana's family, who died from corona
delhi police constable died of corona - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा के परिवार को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगी। यह मदद सेवा के दौरान कोरोना के कारण उनकी मौत होने के कारण दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित होने के बाद भी अमित राणा अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किसी दिल्ली पुलिस के जवान की कोरोना के कारण यह पहली मौत है। सोमवार तक उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़े थे।

मंगलवार को अचानक उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें कई अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। उनका सैंपल लिया गया था। बुधवार को सामने आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथियों का आरोप है कि मौत से पहले वे उन्हें लेकर दो अस्पतालों में गए लेकिन वहां उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिली। इसी प्रकार दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड एसीपी सतीश कुमार का मामला भी सामने आया था।

उन्हें भी कोई अस्पताल सेवा देने को तैयार नहीं था। लेकिन अब दिल्ली पुलिस के जवानों को स्वास्थ्य संबंधी किसी सेवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस महासंघ एक चौबीसों घंटे काम करने वाली हेल्प लाइन शुरू कर रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान इस नंबर पर फोन कर स्वास्थ्य सेवाएं पाने की अपील कर सकेंगे।

कैसे करेगा काम

दिल्ली पुलिस महासंघ के संयोजक पूर्व एसीपी वेद भूषण ने अमर उजाला को बताया कि इस सेवा को 'हेल्परूम' नाम दिया गया है। इसमें तीन पूर्व एसीपी और सात इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर रैंक के अन्य अधिकारी चौबीसों घंटे सेवा देंगे।

किसी भी वर्तमान या पूर्व दिल्ली पुलिस के जवान के द्वारा चिकित्सकीय सहायता मांगे जाने पर वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर सहयोग उपलब्ध कराएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed