फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta transforms her office into e-Office

E-Office: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यालय को ई-ऑफिस में बदला, पूरा सचिवालय होगा पेपरलेस

Sun, 03 Aug 2025 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कार्यालय ई-ऑफिस में बदल गया है और अब सभी सरकारी दफ्तरों को डिजिटल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta transforms her office into e-Office
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय ई-ऑफिस में बदल गया है और अब सभी सरकारी दफ्तरों को डिजिटल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इस कदम से काम तेज, पारदर्शी और पर्यावरण के लिए बेहतर होगा। दिल्ली सरकार के 199 में से 119 विभाग अब पूरी तरह ई-ऑफिस पर काम कर रहे हैं। जुलाई में 1.18 लाख से ज्यादा डिजिटल फाइलों का उपयोग हुआ जो पिछले माह से 250 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


सचिवालय में शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म ने प्रशासन को नया रंग दिया है। कागजी फाइलों को डिजिटल करने से न सिर्फ कागज बचा है बल्कि फाइलों की ट्रैकिंग, फैसले लेने और काम लागू करने की रफ्तार भी बढ़ी है। इस बार का 4-8 अगस्त को विधानसभा सत्र ई-विधान प्रणाली से चलेगा। ये बदलाव उनकी सरकार की पारदर्शी और दक्षता वाली सोच को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल विधानसभा ई-विधान प्रणाली से चलेगी
सीएम ने कहा कि डिजिटल सिस्टम से हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी और फाइलें कितने दिन रुकी हैं इसका हिसाब रखा जाएगा। कागज की खपत कम होने से पर्यावरण को भी फायदा होगा। सोमवार को विधानसभा पूरी तरह ई-विधान प्रणाली से चलेगी और पूरी तरह पेपरलेस होगी। यह सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि प्रशासन को तेज, सटीक और जनता के लिए सुविधाजनक बनाने का मिशन है। 


विधानसभा में आएगा शिक्षा से जुड़ा विधेयक
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले विधायक दल की बैठक में भाजपा की साझा रणनीति, प्राथमिक व जनहित वाले मुद्दों पर मंथन किया गया। विधायक दल ने तय किया है कि इस सत्र में शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक भी चर्चा के लिए पटल पर रखा जाएगा जो दिल्ली के शिक्षा तंत्र को और मजबूत करेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed