फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta has announced a holiday for the Chhath festival

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी: रेखा सरकार का एलान, बैठक में घाटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व के अवसर पर अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने छठ की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई। इस बार छठ पर्व के लिए अधिक घाट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta has announced a holiday for the Chhath festival
छठ महापर्व की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस अवसर पर उन्होंने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के महत्व को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


सीएम ने बैठक में दिए दिशा-निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पर्व के लिए पिछले साल के मुकाबले अधिक घाट बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सभी घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन


प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित विभागों को तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा कब से शुरू होगी?
साल 2026 में छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी। इसके बाद 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इस तरह चार दिवसीय छठ पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक चलेगा।


नहाय-खाय कब है?
छठ पूजा का पहला दिन 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को होगा। इसे नहाय-खाय कहा जाता है। इस दिन व्रती स्नान करने के बाद शुद्ध तरीके से भोजन तैयार करते हैं और सात्विक आहार ग्रहण करके पर्व की शुरुआत करते हैं। नहाय-खाय के दिन भोजन में विशेष रूप से लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाए जाने की परंपरा है। इस दिन सूर्य देव और कुल देवी-देवताओं की पूजा कर प्रसाद अर्पित किया जाता है।

छठ पूजा की तिथि 
13 नवंबर 2026: नहाय-खाय
14 नवंबर 2026: खरना
15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026 : उषा अर्घ्य और पारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed