फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal urge pm modi of taking strict steps for oxygen supply need military and nationwide action plan

केजरीवाल की पीएम से गुहार: उठाएं सख्त कदम, विमान से मंगवाएं ऑक्सीजन, प्लांट पर हो सेना की तैनाती

Fri, 23 Apr 2021 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Apr 2021 03:28 PM IST
सार

कोरोना महामारी के बढ़ने की वजह से पूरे देश में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों के अस्पताल इन दिनों ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi cm kejriwal urge pm modi of taking strict steps for oxygen supply need military and nationwide action plan
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ने की वजह से पूरे देश में इस समय हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों के अस्पताल इन दिनों ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। जब सीएम केजरीवाल की बारी आई तो उन्होंने पीएम से सबसे पहला अनुरोध यही किया कि वह राज्यों से कहें कि ऑक्सीजन के ट्रकों को न रोकें। केजरीवाल ने कहा कि सर अगर आप कहेंगे तो वह लोग ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं रोकेंगे।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से पूछा, दिल्ली में ऑक्सीजन से मरने की नौबत आ जाए तो केंद्र सरकार में फोन लगाकर किससे बात करूं? हम लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। कठोर कदम नहीं उठाया तो दिल्ली में त्रासदी हो सकती है।
विज्ञापन


केजरीवाल आगे बोले, 480 टन में से 380 टन ऑक्सीजन ही अब तक दिल्ली पहुंची है। दिल्ली के हालात बेहद खराब हैं। अन्य राज्य वाले ऑक्सीजन की ट्रकें दिल्ली आने से रोक रहे हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि जो ऑक्सीजन की ट्रकें निकलती हैं उन्हें सेना की निगरानी में निकाला जाए और प्लांटों में भी सेना तैनात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने ये भी सवाल किया कि क्या क्या दिल्ली के दो करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत है। ऐसे में बंगाल और ओडिशा से आने वाले ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट करवा दीजिए ताकि हमें बड़ी मात्रा में स्टॉक जल्द से जल्द मिल सके। केजरीवाल ने ये भी कहा कि एक देशव्यापी एक्शन प्लान बनाने की जरूरत है ताकि कोरोना से लड़ा जा सके। जब तक ऐसा नहीं होगा हमारी लड़ाई अधूरी रहेगी।

पीएमओ ने केजरीवाल के भाषण पर जताई नाराजगी

कोरोना की स्थिति को लेकर आज प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई उसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सरकार केजरीवाल के बयान से खुश नहीं है और उनका कहना है कि केजरीवाल ने इस मंच को राजनीति के लिए प्रयोग किया।

पीएमओ के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ऑक्सीजन के एयरलिफ्टिंग का सुझाव दिया लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि ये काम पहले से ही चल रहा है। उन्होंने ऑक्सीजन एक्सप्रेस की भी बात की लेकिन सूत्र कहते हैं कि उन्होंने रेलवे से इस बारे में कोई बात नहीं की है।

पीएमओ के सूत्रों का ये भी कहना है कि केजरीवाल ने वैक्सीन की कीमतों को लेकर भी झूठ फैलाया। जबकि वह जानते हैं कि केंद्र अपने पास एक भी वैक्सीन की डोज नहीं रखेगा बल्कि राज्यों को ही देगा।

पीएमओ ने ये नाराजगी भी जाहिर कि है कि अन्य सभी राज्यों ने बताया कि वह क्या कदम उठा रहे हैं जिससे स्थिति में सुधार हो। जबकि केजरीवाल के पास ऐसा कुछ बताने को नहीं था कि वह क्या कर रहे हैं। केजरीवाल ने बहुत नीचा पैमाना सेट करते हुए पहली बार पीएम और मुख्यमंत्रियों की आपसी बैठक का टीवी पर प्रसारण करा दिया। उनकी पूरी स्पीच में कोई समाधान की बात नहीं थी, बल्कि सिर्फ राजनीति करने और अपनी जिम्मेदारी दूसरे पर डालने वाली बात थी।

सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि पिछली बैठक में यही केजरीवाल उबासियां लेते और हंसते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed