फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm kejriwal claims 14 lakh delhi families get zero electricity bill this month

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा, इस महीने 14 लाख परिवारों का बिजली बिल आया 'जीरो'

Thu, 10 Oct 2019 12:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
delhi cm kejriwal claims 14 lakh delhi families get zero electricity bill this month
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए यह घोषणा की है कि उनके सरकार की नीतियों की वजह से इस बार दिल्ली के 14 लाख परिवार लाभांवित हुए हैं। उनका दावा है कि इस बार 14 लाख परिवारों का बिजली का बिल जीरो आया है यानी उन्हें बिजली बिल के नाम पर एक रुपये भी नहीं देने होंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली की मुफ्त बिजली स्कीम स्मार्ट गवर्नेंस की एक मिसाल बनने जा रही है! दिल्ली के 14 लाख परिवारों को इस महीने जीरो बिल मिलने के बाद अब हर परिवार अपनी खपत 200 यूनिट से कम करने की कोशिश कर रहा है। जनता को मुफ्त बिजली का लाभ भी मिल रहा है और लोग अब बिजली भी बचाने लगेंगे।'
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने ही दिल्ली सरकार ने महीने में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को मुफ्त बिजली का एलान किया था। सरकार 200 यूनिट के बाद भी किफायती दाम में बिजली दे रही है। दिल्ली में रहने वाले लाखों परिवार ऐसे हैं जिनकी बिजली 200 यूनिट के अंदर ही खर्च होती है, ऐसे में इस योजना से उन परिवारों को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed