फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Atishi visited ancient Hanuman temple located at Connaught Place

Delhi: प्राचीन हनुमान मंदिर में सीएम आतिशी ने की पूजा-अर्चना, बोलीं- हनुमान जी हमेशा से हमारे 'संकट मोचन' रहे

Tue, 24 Sep 2024 09:54 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 24 Sep 2024 09:54 AM IST
सार

दिल्ली की सीएम आतिशी  कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर  उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Delhi CM Atishi visited ancient Hanuman temple located at Connaught Place
हनुमान मंदिर में सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। एक्स पर उन्होंने लिखा, 'ईश्वर हम सबको शक्ति और साहस दे, ताकि हम दिल्ली के विकास और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के विजन को आगे बढ़ा सकें। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा की और हनुमान जी हमारे 'संकट मोचन' रहे हैं। पिछले दो वर्षों से आप और अरविंद केजरीवाल पर हर संभव तरीके से हमला किया गया। हमें तोड़ने, दबाने की कोशिश की गई, लेकिन हनुमान जी ने हमेशा आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली और उसके लोगों की रक्षा की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी ने कहा, 'आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।'

आतिशी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर दोबारा सीएम बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी यहीं रहेगी।' उन्होंने कहा, 'पिछले दो साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि एजेंसी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed