फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal visits Govindpuri and meets the residents regarding the water bill issue

Delhi: 'ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी, गलत बिल फाड़कर फेंक दो', दिल्लीवालों को केजरीवाल ने दिलाया यह भरोसा

Sat, 24 Feb 2024 06:17 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं उनके बिल सही करने के लिए हम योजना लेकर आए हैं। एलजी भाजपा के हैं। भाजपा के लोगों ने उनसे कहा कि योजना बंद कर दो, ये गलत है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal visits Govindpuri and meets the residents regarding the water bill issue
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी के बढ़े बिलों से राहत देने की योजना को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने गोविंदपुरी का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और गलत बिलों को ठीक कराने का भरोसा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने एक गलत बिल को फाड़ते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाना चाहती है, लेकिन भाजपा ने उपराज्यपाल के माध्यम से अफसरों से योजना को रुकवा दिया। भाजपा चाहे जितनी अड़चनें डाले, लेकिन वह सभी के बिल माफ करवा कर रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद से ज्यादातर लोगों के पानी के बिल गलत आ रहे हैं। हमने पानी मुफ्त कर रखा है। फिर भी इतना ज्यादा बिल आ रहे हैं जो गलत है। दिल्ली में 11 लाख ऐसे परिवार हैं, जो गलत बिल से परेशान हैं। 50-50 गज के मकान हैं। इनमें रहने वाले लोगों के 50 हजार से लेकर एक लाख से ज्यादा तक का बिल आया है। कोरोना की वजह से कई महीने मीटर रीडर रीडिंग लेने नहीं गए। उन्होंने दफ्तर में बैठ कर फर्जी रीडिंग भर दी। लोगों ने बिल भरे नहीं, उस पर ब्याज और एलपीसी पेनाल्टी लगती गई और बिल लाखों में पहुंच गए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में गलत बिलों को ठीक करने में 80 साल लग जाएंगे, इसलिए हम वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं, ताकि जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, उनके बिल ऑटोमैटिक ठीक किए जा सकें। इस स्कीम के तहत जिन लोगों के पिछले पांच साल में दो ओके रीडिंग है, उसका औसत बिल निकाला जाएगा और उसी आधार पर सारे महीने का बिल बना देंगे, जिन लोगों ने महीने में 20 हजार लीटर से कम पानी का इस्तेमाल किया है, उनके बिल जीरो हो जाएंगे। उम्मीद है कि 90 फीसदी लोगों के बिल जीरो होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, 'कोरोना काल में कई महीनों तक रीडिंग नहीं ली गई। ऑफिस में बैठकर फर्जी रीडिंग भर दी। इसकी वजह से गलत बिल आने लगे और जनता ने बिल नहीं चुकाए। ब्याज इस पर चार्ज लगाया गया और अब बिल लाखों में पहुंच गया है। दिल्ली भर में करीब 11 लाख परिवारों को गलत बिल आ रहे हैं।'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'जिनके पुराने बिल गलत आ रहे हैं, उनके पुराने बिल सही करने के लिए हम एक योजना लेकर आए हैं। हमारा अनुमान है कि इससे 95% बिल जीरो हो जाएंगे। जिनके बिल गलत आ रहे हैं, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है, बस फाड़कर फेंक दो, मैं ठीक करवा दूंगा। एलजी भाजपा के हैं। भाजपा के लोगों ने एलजी से कहा कि योजना बंद करो। ये गलत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed