दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, तबीयत में सुधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल की तबीयत रविवार से ठीक नहीं थी। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। आज उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal tests negative for #COVID19 pic.twitter.com/mVeSpEcMtO
विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 9, 2020
जानकारी के अनुसार अब मुख्यमंत्री केजरीवाल का बुखार कम हो चुका है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि केजरीवाल की तबीयत रविवार दोपहर से खराब है।मुख्यमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है। कोरोना के लक्षण मानते हुए मुख्यमंत्री ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया था।
उधर, तबीयत खराब होने की खबर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर लोगों ने चिंता जताई थी।
मुख्यमंत्री सचिवालय का कहना है कि रविवार तक अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर नियमित बैठक कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे थे। रविवार को भी उनके आवास पर दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई थी।