फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm arvind kejriwal says to bjp worker in bawana dont cross limit

केजरीवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- जनता ऐसे जूते मारेगी कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी

Mon, 14 May 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal says to bjp worker in bawana dont cross limit

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। केजरीवाल शनिवार 12 मई को दिल्ली के बवाना में कॉलोनियों के लिए पीने के पानी की पाइपलाइन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पाइपलाइन की मदद से सात कॉलोनियों में पीने का पानी पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, पानी के लिए लड़ाई आसान नहीं रही। पानी की ये पाइपलाइन पहले ही तैयार हो जाती, लेकिन एलजी के कारण इसमें देरी हुई। इसके लिए हमारे विधायक को धरना तक देना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'पानी के खिलाफ राजनीति न करें, नहीं तो जनता ऐसे जूते मारेगी कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी।' बता दें कि आप पार्टी का आरोप है कि दिल्ली में सीसीटीवी लगने का मुद्दा उपराज्यपाल की वजह से अटका हुआ है। इसको लेकर केजरीवाल सोमवार को एलजी हाउस तक मार्च भी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi cm arvind kejriwal says to bjp worker in bawana dont cross limit
इसकी जानकारी देते हुए केजरीवाल बोले, 'अभी तो मैं अपने मंत्रियों-विधायकों को लेकर जा रहा हूं, मैं एलजी साहब को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर उन्होंने फाइल पास नहीं की तो पूरी दिल्ली पहुंच जाएगी उनके घर।' इसके बाद बीजेपी को निशाने पर लेते हुए वह बोले, 'इन बीजेपी वालों को भी चेतावनी देता हूं कि औकात में रहो दिल्ली की जनता से पंगे मत लो, वर्ना ऐसे जूते पड़ेंगे कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed