{"_id":"664c366f79468bc6f60d307f","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-says-modi-government-is-going-away-and-india-alliance-is-going-to-form-a-government-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: 'क्या दिल्ली-पंजाब और गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं?' अमित शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal: 'क्या दिल्ली-पंजाब और गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं?' अमित शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल
Tue, 21 May 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 May 2024 11:31 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। अमित शाह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 5वें चरण का चुनाव खत्म हो गया है और जैसे-जैस चुनाव होते जा रहे हैं वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है।
इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई लोगों ने सर्वे किए हैं। इसमें निकलकर आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीट मिल रही हैं। साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी। कल अमित शाह दिल्ली में आए। उनकी सभा में 500 से भी कम लोग थे।
उन्होंने देश के लोगों को गाली दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं। दिल्ली में 70 में से 62 सीट, पंजाब में 117 में 92 सीट, गुजरात में 14 प्रतिशत वोट दिया। गोवा, यूपी, आसाम में आम आदमी पार्टी को वोट मिला।
विज्ञापन
पंजाब के लोग पाकिस्तानी? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? इस बात पर इतना घमंड है कि आप लोगों को गाली देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक पीएम नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं।

आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says "Yesterday Amit Shah ji came to Delhi and less than 500 people were present in his public meeting. After coming to Delhi, he started abusing the people of the country and said that the supporters of Aam Aadmi Party are Pakistani. I want to… pic.twitter.com/ocDBugTrbl
— ANI (@ANI) May 21, 2024
सीएम केजरीवाल ने कहा कि योगी भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने यूपी से उन्हें हटाने का प्लान बना लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया को जिताना है।