{"_id":"6536389ade5628d1110ee396","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-said-defeating-bjp-is-biggest-patriotism-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: केजरीवाल का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोले- भाजपा को हराना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: केजरीवाल का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोले- भाजपा को हराना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है
Mon, 23 Oct 2023 02:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:42 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया अलायंस को अपना विकल्प बनाओ और 2024 में भाजपा को भगाओ। सभी लोग एकजुट हो और अंधभक्तों से दूर रहो। अंधभक्त सिर्फ एक व्यक्ति से प्यार करते हैं, वे देश से कभी प्यार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने तरक्की का एक भी कम नहीं किया। आज देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी तीन समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे विकल्प नहीं है, लेकिन अब इंडिया अलायंस लोगों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अंधभक्तों से न उलझें, जो अंधभक्त है वह देशभक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह युद्ध देशभक्तों और अंधभक्तों के बीच है और भाजपा को हराना ही सबसे बड़ी देशभक्ती है। केजरीवाल ने कहा कि अंधभक्त सिर्फ एक व्यक्ति से प्यार करते हैं, वे देश से कभी प्यार नहीं कर सकते।
विज्ञापन