फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal ordered probe into DDCA alleged irregularities

गंभीर-बेदी की शिकायत पर सीएम ने दिए DDCA में जांच के आदेश

Thu, 12 Nov 2015 02:58 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal ordered probe into DDCA alleged irregularities

दिवाली खत्म होते ही एक्शन में आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने अनियमितताओं की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाने का आदेश दिया। सीएम ने दिल्ली के स्पोर्ट सेक्रेटरी को दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अगस्त में ही पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री से दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में चल रही अनियमितताओं की शिकायत की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और दिल्ली रणजी टीम के कप्तान गौतम गंभीर भी डीडीसीए में चल रही घपलेवाजी की शिकायत कर चुके हैं।

हाल ही में डीडीसीए पर मनोरंजन कर न चुकाने का भी आरोप लग चुका है। इन आरोपों के बीच आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में आगामी 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे क्रिकेट मैच का स्थान भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल बन सकते हैं चीफ गेस्ट

Delhi CM Arvind Kejriwal ordered probe into DDCA alleged irregularities

हालांकि, खबर ये भी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए आगामी तीन दिसंबर को फिरोज शाह कोटला मैदान में संभावित मैच के लिए डीडीसीए ने केजरीवाल को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

बता दें कि डीडीसीए अपने मैदानों में होने वाले खेलों के बदले दिल्ली सरकार को मनोरंजन कर अदा करती है। फिलहाल डीडीसीए पर दिल्ली सरकार के 24.45 करोड़ रुपये का मनोरंजन कर न चुकाने का आरोप है।

यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने डीडीसीए को 17 नवंबर से पहले इन मसलों को निबटा लेने की हिदायत दी है। ऐसा न होने की स्थिती में कोटला में होने वाले मैच को पुणे शिफ्ट किया जा सकता है।

डीडीसीए के अधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की थी कि दिल्ली में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के आयोजन को ध्यान में रखते हुए सरकार कर जमा करने के मामले में डीडीसीए को अतिरिक्त समय दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed