फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm arvind kejriwal on water logging says its not time to blame each other

दिल्ली : जलभराव पर केजरीवाल ने कहा- ये एक दूसरे पर दोषारोपण का समय नहीं

Sun, 19 Jul 2020 04:11 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 19 Jul 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal on water logging says its not time to blame each other
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली में आज सुबह से हुई जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव से लोग परेशान हैं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण जाम लगा हुआ है और वाहन पानी से बाहर भी नहीं आ पा रहे हैं। वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हुई बारिश के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहां भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

 


इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या एमसीडी की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थीं। कोरोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयां आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं। जहां-जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली के मिंटो रोड पर तो हालत ऐसी हो गई कि गहरे जलजमाव के बीच सड़क पर एक शव बहता हुआ नजर आया। शव की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में की गई है। वह टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी से कनॉट प्लेस की ओर जा रहा था।

भारी बारिश के कारण उसकी गाड़ी मिंटो पुल के नीचे फंस गई। उसने वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन और गहराई में चला गया।  माना जा रहा है कि इसी दौरान डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं है।

इस मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक कि दिल्ली सरकार अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये को नहीं छोड़ देतीं।  मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed