फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind kejriwal gave Rs 10 lakh help to the family of corona martyr dr amit singh damia

केजरीवाल ने कोरोना शहीद डॉक्टर के परिवार को दी 10 लाख की मदद, भाजपा का भेदभाव करने का आरोप

Tue, 14 Sep 2021 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Sep 2021 06:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर डॉक्टर अमित सिंह दामिया की पत्नी को आज 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर अमित सिंह की पत्नी, उनकी मां और उनके बच्चे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने डॉक्टरों पर गर्व है जिन्होंने कोरोना के मुश्किल हालात में अपनी जान को संकट में डालकर लोगों की सेवा की...

विज्ञापन
Delhi CM Arvind kejriwal gave Rs 10 lakh help to the family of corona martyr dr amit singh damia
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना ड्यूटी पर शहीद हुए डॉक्टर अमित सिंह दामिया के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। डॉक्टर अमित सिंह दामिया की कोरोना ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिवार के सदस्य को खोने से बड़ा कोई दूसरा दुख नहीं होता है। वे अमित सिंह को दोबारा वापस नहीं ला सकते, लेकिन वे कोरोना शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं और उनके परिवार को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। यह धनराशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गई है। वहीं, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कोरोना वारियर्स को सहायता देने के मामले में धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर डॉक्टर अमित सिंह दामिया की पत्नी को आज 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर अमित सिंह की पत्नी, उनकी मां और उनके बच्चे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने डॉक्टरों पर गर्व है जिन्होंने कोरोना के मुश्किल हालात में अपनी जान को संकट में डालकर लोगों की सेवा की। आज जब वे अपने परिवार के साथ नहीं हैं, दिल्ली सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार डॉ. अमित सिंह के बच्चों की शिक्षा का भी पूरा प्रबंध करेगी जिससे वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
विज्ञापन


स्व. डॉक्टर अमित सिंह दामिया स्वामी विवेकानंद अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर के रूप में काम कर रहे थे। कोरोना काल में अपनी ड्यूटी के दौरान ही 13 मई 2021 को उन्हें हार्ट अटैक आया था। बाद में हरियाणा के एक सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'धर्म के आधार पर भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण'

दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना शहीदों के परिवारों के बीच धार्मिक आधार पर भेदभाव करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसी कोरोना काल में नौ मई को डॉ. अनस सिद्दीकी की कोरोना सेवा के दौरान मौत हो गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो सप्ताह के अंदर ही डॉक्टर अनस सिद्दीकी के घर जाकर स्वयं उनके परिवार वालों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।

भाजपा नेता के अनुसार, जबकि इस मामले में डॉ. अमित सिंह दामिया की 13 मई को मौत हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तक उनके घर नहीं पहुंच सके। परिवार को आर्थिक सहायता लेने के लिए भी उनके द्वार पर आना पड़ा। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने डॉक्टर अमित सिंह के परिवार को केवल केवल 10 लाख ररुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाई। यह कोरोना वारियर्स के बीच धार्मिक आधार पर भेदभाव का मामला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच देश के लिए खतरा है और दिल्ली सरकार को इससे बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed