Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi closed today in protest of sealing

सीलिंग के विरोध में आज दिल्ली बंद, नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर का घेराव करेंगे व्यापारी

Tue, 13 Mar 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi closed today in protest of sealing
delhi band against sealin
राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आज दिल्ली बंद है। व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बंद की संबंध में समस्त तैयारी कर ली है। व्यापारी दिल्ली बंद को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


तमाम संगठन सभी बाजारों में धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर व्यापारियों ने दिल्ली बंद के ऐलान के चलते अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। बंद को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को कुछ व्यापारी नेताओं ने सीलिंग कार्रवाई से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और संसद के चालू सत्र में सीलिंग से बचाने के लिए बिल लाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली बंद को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी समर्थन किया है। कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि सीलिंग के विरोध में मंगलवार को ढाई हजार से अधिक व्यापारिक संगठन हिस्सा लेंगे और सात लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि व्यापारी नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर का घेराव भी करेंगे। इसके अलावा सौ से अधिक बाजारों में सीलिंग की शव यात्रा भी निकाली जाएगी। सबसे बड़ी शव यात्रा कश्मीरी गेट मार्केट से निगम बोध घाट तक निकाली जाएगी। वहां सीलिंग का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।
Trending Videos

Delhi closed today in protest of sealing
sealing - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बंद के दौरान चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, नया बाजार, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, नई सड़क, श्रद्धानन्द बाजार, लाहौरी गेट, दरिया गंज, कनॉट प्लेस, करोल बाग, पहाड़गंज, खान मार्केट, अशोक विहार, रोहिणी, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, आजादपुर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, उत्तम नगर, जेल रोड, नारायणा, कीर्ति नगर, द्वारका, जनकपुरी, अमर कॉलोनी, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास, ग्रीन पार्क, युसूफ सराय, सरोजिनी नगर, कालकाजी आदि मार्केट बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed