{"_id":"65ee1a9e1aa8c2947a0fe9a3","slug":"delhi-class-9-student-taken-to-varanasi-for-misdemeanour-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नौवीं की छात्रा को वाराणसी ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, 40 दिन तक एक कमरे में बनाकर रखा बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नौवीं की छात्रा को वाराणसी ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, 40 दिन तक एक कमरे में बनाकर रखा बंधक
Mon, 11 Mar 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:19 AM IST
सार
छात्रा को एक कमरे में 40 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। सरिता विहार थाना पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पा रही थी। तब मामले की जांच जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते को सौंपी गई। एएटीएस ने छात्रा को वाराणसी से सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का दिल्ली से अपहरण कर तथा बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा को एक कमरे में 40 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
सरिता विहार थाना पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पा रही थी। तब मामले की जांच जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते को सौंपी गई। एएटीएस ने छात्रा को वाराणसी से सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। उसके पड़ोस में दीपक यादव नाम का लड़का रहता था। वह छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाकर वाराणसी ले गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी देशी कट्टा दिखाकर उसे ले गया था। यहां पर दीपक का साथी लकी मिला। इन लोगों ने छात्रा को वाराणसी के एक गांव में लेकर जाकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने अपना व छात्रा का मोबाइल फोन बंद कर दिया था। छात्रा के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को कमरे में 40 दिन तक बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा आरोपियों की संख्या तीन बता रही है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़ित छात्रा के कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान होंगे। उन बयानों को आईपीसी 164 के तहत लिया जाता है। उसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ेगी।