{"_id":"6126630b8160a41e5c31862b","slug":"delhi-children-will-learn-from-face-the-world-from-interview-to-job-will-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'फेस द वर्ल्ड' से सीखेंगे बच्चे, इंटरव्यू से लेकर नौकरी करने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'फेस द वर्ल्ड' से सीखेंगे बच्चे, इंटरव्यू से लेकर नौकरी करने में मिलेगी मदद
Wed, 25 Aug 2021 09:04 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:04 PM IST
सार
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. नेहारिका वोहरा ने कहा कि इससे हमारे छात्रों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार राजधानी के छात्रों की गुणवत्ता सुधारने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम संचालित करती रहती है। इसी क्रम में बुधवार को सरकार ने राजधानी के छात्रों को इंटरव्यू, नौकरी और अन्य व्यावहारिक परिस्थितियों का सामना करने में बेहतर समझ पैदा करने के लिए विशेष समझौता किया है। इसके अंतर्गत छात्रों को फेस द वर्ल्ड स्किल सिखाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के सभी पाठ्यक्रमों का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
इसके लिए यूनिवर्सिटी और द नज फाउंडेशन के बीच बुधवार को करार हुआ है। संस्थान इसके लिए डिप्लोमा-डिग्री कोर्स के सभी छात्रों के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। दिल्ली सरकार ने इसके पहले छात्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हैप्पीनेस करिकुलम, योगा कक्षाएं और उद्मिता कार्यक्रम के कोर्स की शुरूआत की है।
विज्ञापन
नौकरियों से लेकर ग्राहक सेवा के मामले में अंग्रेजी का ज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा का महत्व स्पष्ट है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों को फेस द वर्ल्ड नाम के कोर्स के जरिए इंग्लिश स्पीकिंग से लेकर डिजिटल ज्ञान देने का काम किया जाएगा। इससे छात्रों को नौकरी-इंटरव्यू के दौरान मदद मिलेगी। वहीं जो छात्र अपना उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें अपने ग्राहकों को हैंडल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. नेहारिका वोहरा ने कहा कि इससे हमारे छात्रों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का कंटेंट भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़कर हम अपने छात्रों को शीर्ष स्तर की शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में सफल होंगे।