फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary case: amanatullah khan and prakash jarwal to be appeared in court on thursday

मुख्य सचिव मामला : फिर अमानतुल्लाह और जारवाल की होगी कोर्ट में पेशी, जानें गिरफ्तारी की पूरी कहानी

Thu, 22 Feb 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary case: amanatullah khan and prakash jarwal to be appeared in court on thursday
chief secretary case - फोटो : himanshu soni

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आप के दो विधायकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पहले मंगलवार देर रात देवली से विधायक प्रकाश जारवाल को हिरासत में लिया गया, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार सुबह ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ मीडिया की मौजूदगी में जामिया नगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से उन्हें हिरासत में लेकर उत्तरी जिला पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर के बाद दोनों विधायकों को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन को उनके घर से हिरासत में लिया। फिलहाल पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य सचिव ने अपनी शिकायत में ओखला के विधायक अमानतुुल्लाह खान का जिक्र किया था। बाकी 10 अन्य विधायकों पर बदसलूकी के आरोप थे।

delhi chief secretary case: amanatullah khan and prakash jarwal to be appeared in court on thursday
chief secretary case - फोटो : himanshu soni

पुलिस सूत्रों की मानें तो शिकायत में जिस विधायक के सोफे पर बराबर में बैठे होने का जिक्र किया गया था, वह प्रकाश जारवाल थे। सूत्रों का कहना है कि प्रकाश जारवाल ने ही मुख्य सचिव को एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

इधर, देर रात प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार करने के बाद पूरी रात पुलिस ने अमानतुलाह खान के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन रात को वह नहीं मिले। रातभर पुलिस उनके घर के बाहर मौजूद रही।

सुबह करीब 11 बजे अमानतुल्लाह अपने समर्थकों व मीडिया के साथ जामिया नगर थाने पहुंचे और समर्पण कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने विधायक को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया।

बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक ने गिरफ्तारी के समय खुद को बेकसूर बताते हुए आरोपों को गलत बताया। दोनों विधायकों को बुधवार तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने अदालत से दोनों की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने रिमांड की मांग खारिज करते हुए दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बृहस्पतिवार को दोनों विधायकों को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

'मुख्य सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई, जिसके बाद पहले देवली के विधायक प्रकाश जारवाल को हिरासत में लिया गया, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इधर अमानतुल्लाह खान मीडिया के साथ थाने पहुंचे थे, उन्हें भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।' -दीपेंद्र पाठक, स्पेशल सीपी और मुख्य प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed