फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary anshu prakash ordered officers to take actions against late comers

दिल्ली: सरकारी ऑफिस में देरी से आने पर होगी कार्रवाई, अधिकारी करेंगे सरप्राइज विजीट

Mon, 04 Jun 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary anshu prakash ordered officers to take actions against late comers
demo pic

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और दफ्तरों में देरी से पहुंचते है तो यह आदत आपकी आपके ऊपर भारी पड़ने वाली है। जी हां, दिल्ली के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) अंशु प्रकाश ने दफ्तर देर से पहुंचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों को समय का पाबंद होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने संबंधित कार्यालयों में कर्मचारियों की समय की पाबंदी जांचे। ऐसे स्थिति में हफ्ते में एक बार औचक निरीक्षण करें। उन्होंने सख्त आदेश दिया है कि सभी विभागों में अधिकारियों की समय की पाबंदी बरकरार रहनी चाहिए।

विज्ञापन

delhi chief secretary anshu prakash ordered officers to take actions against late comers
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
आप को बता दें कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के देरी से पहुंचने की शिकायत लगातार आ रही थी। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दिल्ली के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि जो अधिकारी कार्यस्थल पर देरी से पहुंचते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, 'मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों की समय की पाबंदी जांचने के लिए अपने-अपने विभागों में साप्ताहिक आधार पर औचक निरीक्षण करें। जो अधिकारी दफ्तर देरी से पहुंचते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed