{"_id":"5a8bbfff4f1c1b3c718b5d94","slug":"delhi-chief-secretary-alleges-2-aap-mlas-for-assaulting-him-in-kejri-house-ias-association-meet-lg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के घर पर हुई मुख्य सचिव के साथ धक्कामुक्की के बाद IAS अधिकारियों ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के घर पर हुई मुख्य सचिव के साथ धक्कामुक्की के बाद IAS अधिकारियों ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और अंशू प्रकाश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी के बीच चल रही अधिकारों के लड़ाई एक बार फिर चरम पर है। दरअसल यह नया मामला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सोमवार शाम हुई एक बैठक के दौरान का है।
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त हुए अंशू प्रकाश ने आरोप लगाया है कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने उनके साथ बदसलूकी की है। प्रकाश का आरोप है कि सोमवार को केजरीवाल के घर पर एक बैठक थी, जिसमें आप विधायक ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने ढाई लाख राशन कार्ड धारकों को राशन ना मिलने के कारण मुख्य सचिव के साथ बैठक की थी। बैठक में जब मुख्य सचिव से इस बारे में जवाब मांगा गया तो वो बोले कि 'मैं सिर्फ एलजी के आदेश लेता हूं, उन्हें ही जवाब दूंगा'। प्रमुख सचिव के इस आरोप को आम आदमी पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने माना है कि आप विधायक और प्रमुख सचिव के बीच में गरमा-गरम बहस जरूर हुई थी, लेकिन उनसे किसी तरह की बदसलूकी की बात बेबुनियाद है। इसके साथ ही आप का दावा है कि उनके पास इस बैठक की वीडियो भी है जिससे सब साफ हो जाएगा।
मुख्य सचिव के साथ हुई बदसलूकी के बाद विरोध में आज दिल्ली एडमिनिस्ट्रेटिव सबॉर्डिेनेट सर्विसेज के अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती वह काम शुरू नहीं करेंगे।
वहीं आईएएस एसोसिएशन की सेक्रेटरी मनीषा सक्सेना ने कहा कि अधिकारी दिल्ली की जनता को परेशान नहीं करेंगे। वे काम करते रहेंगे लेकिन काली पट्टी बांधकर। और आज दोपहर में एसोसिएशन गृहमंत्री से भी मिलेगा।
Met LG & put forward our concerns. Chief Secy was called for a meeting late at night; CM, Dy CM & MLAs were there, when CS reached he was roughed up. Since few years such things have been happening, officers have been insulted & humiliated: Manisha Saxena, IAS Assoc. Secy #Delhi pic.twitter.com/F3ELUZkO0T
— ANI (@ANI) February 20, 2018
इस मुद्दे पर हुई थी बैठक, रात में ही एलजी से मिले मुख्य सचिव
अंशू प्रकाश
इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी रात में ही एलजी से मिले थे। अब आईएएस एसोसिएशन विधायकों द्वारा की गई बदसलूकी के खिलाफ बैठक कर रहा है। एसोसिएशन एलजी से मिला है और मांग रखी कि केजरीवाल और उनके दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।
कहा जा रहा है कि यह पूरा विवाद आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरे होने पर जो 'विज्ञापन विवाद' था उसी की वजह से हुआ है। इसी मसले पर कल केजरीवाल के घर पर बैठक हो रही थी जिसने बाद में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की गई।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अब इस पूरे मामले पर सफाई दे रही है। असल में कल रात क्या हुआ ये सब तब ही स्पष्ट हो पाएगा जब दोनों पक्षों की ओर से कोई साफ बात कही जाए। पार्टी के विधायक इस मामले में कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं।
कहा जा रहा है कि यह पूरा विवाद आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरे होने पर जो 'विज्ञापन विवाद' था उसी की वजह से हुआ है। इसी मसले पर कल केजरीवाल के घर पर बैठक हो रही थी जिसने बाद में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की गई।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अब इस पूरे मामले पर सफाई दे रही है। असल में कल रात क्या हुआ ये सब तब ही स्पष्ट हो पाएगा जब दोनों पक्षों की ओर से कोई साफ बात कही जाए। पार्टी के विधायक इस मामले में कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं।