फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi chief minister will talk to auto drivers in delhi

ऑटो वालों को मिलेगा बड़ा तोहफा, केजरीवाल ने की घोषणा

Sun, 17 May 2015 01:16 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi chief minister will talk to auto drivers in delhi

दिल्ली सरकार अपने संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को बुराड़ी में ऑटो वालों से मिलेगी। ऑटो संवाद के नाम से आयोजित इस सभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


सरकार इस मौके पर बीते कुछ दिनों में ऑटो चालकों के हित में लिए गए फैसले के बारे में बताने के साथ नई घोषणाएं भी कर सकती है। वहीं, विरोधी गुट के यूनियन इस संवाद कार्यक्रम में दिल्ली सरकार से सवाल पूछने की तैयारी में है।
विज्ञापन


ऑटो चालकों का एक बड़ा वर्ग आम आदमी पार्टी का वोट बैंक है। सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने ऑटो चालकों की कई मांगों को हल करने के लिए पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर भी हो सकती है बात

Delhi chief minister will talk to auto drivers in delhi

इसमें पुलिस द्वारा कई मामलों में ऑटो जब्त करने का अधिकार खत्म करना, रिप्लेसमेंट पॉलिसी में पुराने परमिट धारकों को बिना लाइसेंस बैज के परमिट जारी करने समेत अन्य फैसले शामिल हैं।

सरकार अब उन्हीं फैसलों को लेकर ऑटो चालकों से संवाद करना चाहती है। सरकार इस ऑटो संवाद में कुछ नई घोषणाएं भी कर सकती हैं, जिसमें हेल्पलाइन नंबर की लाइन बढ़ाने के साथ चालकों के वेलफेयर बोर्ड भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed