{"_id":"67f226c5030ae795aa04b061","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-attended-the-bjp-foundation-day-celebrations-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता BJP स्थापना दिवस समारोह में हुईं शामिल, बोलीं- हमारे लिए देश हमेशा प्रथम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता BJP स्थापना दिवस समारोह में हुईं शामिल, बोलीं- हमारे लिए देश हमेशा प्रथम रहा
Sun, 06 Apr 2025 12:31 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:31 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सांसद भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "हमने हमेशा देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और अपने आप को आखिर में रखकर इस सिद्धांत की अनुपालना की है। हमारे लिए देश हमेशा प्रथम रहा है और हमेशा रहेगा। आज सरकार के माध्यम से हम दिल्ली और देश की तरक्की के लिए काम करने जा रहे हैं। सरकार दिल्ली में रहने वाले समाज के सभी वर्गों के हित में काम करेगी।"
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा, "मेरा पार्टी से बहुत पुराना जुड़ाव है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सामाजिक परिवर्तन के लिए लोगों की सेवा में हमने जो काम किए हैं, वे भी उल्लेखनीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित करने का जो संकल्प लिया है, मैं मानता हूं कि उसमें भाजपा का बहुत बड़ा सहयोग होगा। मेरा मानना है कि आने वाले समय में भारत और आगे बढ़ेगा और इसमें भाजपा की बड़ी भूमिका होगी।"
विज्ञापन