फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal appealed to UP and Haryana governments regarding water crisis

केजरीवाल बोले : कल 3 बजे करूंगा सरेंडर, दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे, जेल के अंदर से चलाएंगे सरकार

Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal appealed to UP and Haryana governments regarding water crisis
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। वह 2 जून को अपने आपको सरेंडर करने के लिए घर से 3 बजे निकलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने अपने परिवार के मांगा है कि उनके माता-पिता के लिए प्रार्थना करें। उनके माता-पिता की तबियत सही नहीं रहती है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे मेरी किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। सीएम ने कहा कि 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली सीएम ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी। परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं। जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आप अपना ख्याल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।'

केजरीवाल की यूपी-हरियाणा सरकार से अपील
उधर, केजरीवाल ने दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा से राजनीति न करते हुए अपील की है कि यूपी और हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलवा दें। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपील की है।

दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, 'इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 MW थी। इसके मुकाबले इस साल पीक डिमांड 8302 MW तक पहुंच गई है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे।

केजरीवाल ने आगे लिखा, 'पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गई और सप्लाई कम हो गई। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। मैं देख रहा हूं कि बीजेपी के साथी हमारे खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक्त राजनीति करने की बजाय, आइए मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाएं। यदि बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed