'माफी मोड' में CM केजरीवाल: अब नितिन गडकरी और सिब्बल के आगे झुके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ये पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता माफीनामे के चलते नाराज चल रहे थे कि वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक और नेता से भी माफी मांग ली है।
बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी से भी माफी मांगी। इसके बदले नितिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो मानहानि का मामला दर्ज था वो वापस ले लिया है।
इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है। अरविंद केजरीवाल कहा,'हम सभी राजनीति में हैं और कभी मेरी किसी टिप्पणी से आपको दुख पहुंचा हो तो मैं माफी मांगता हूं।'
मालूम हो कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी जिसके बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। ये बवाल थमा नहीं था कि मुख्यमंत्री ने और भी कई नेताओं से माफी मांग ली।
...तो इसलिए मांग रहे माफी
केजरीवाल के खिलाफ कुछ ऐसे ही केस देश के अन्य हिस्सों जैसे वाराणसी, पंजाब, अमेठी, असम, महाराष्ट्र, गोवा और अन्य जगहों पर भी दायर हैं। गौरतलब है कि ऐसे मामलों में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में मौजूद होने की जरूरत पड़ती है।
पार्टी का कहना है कि ऐसे अधिकतर मामले उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा उन्हें हतोत्साहित और कानूनी मामलों में उलझाए रखने के लिए ही किए हैं। पार्टी की कानूनी टीम ने ऐसे सभी मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने की सलाह दी है।
दिल्ली में दायर मामलों को फास्ट ट्रैक पर रखा गया है जिसकी वजह से विधायकों व मंत्रियों को रोजाना या तो दिल्ली या अन्य राज्यों की अदालतों में उपस्थित रहना पड़ता है। पार्टी का कहना है कि एक तो वो ऐसे ही संसाधनों की कमी झेल रहे हैं और ये केस पार्टी के लिए बस एक बोझ की तरह हैं।