फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal along with Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao visits Delhi Government School

दिल्ली: सीएम केजरीवाल के साथ दक्षिण मोती बाग पहुंचे तेलंगाना के मुखिया, देखी सरकारी स्कूलों की व्यवस्था

Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने मुलाकात की। दोनों नेता दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचे। जहां राव ने स्कूलों की व्यवस्था देखी।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal along with Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao visits Delhi Government School
सीएम अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुखिया के. चंद्रशेखर राव - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए बेहतर काम की सराहना तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की है। शनिवार को तेलंगना के एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली सरकार के दोनों क्षेत्र में किए गए काम को करीब से देखा। एलान किया कि तेलंगाना के शिक्षक ट्रेनिंग लेने दिल्ली आएंगे। इस तरह के मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए। 

विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मोतीबाग स्थित सर्वोदय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मोहम्मदपुर स्थित आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक को देखने पहुंचे थे। इस दौरान राव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वाकई में स्कूलों में बहुत ही प्रशंसनीय और अदभुत कार्य किया है। आगे चलकर इसका परिणाम बेहतर होगा। इस प्रकार का प्रयास आमतौर पर देश में नहीं हो रहा है। दिल्ली के नागरिक खुशकिस्मत हैं कि उनको इतनी अच्छी सेवाएं मिल रही हैं। ऐसे प्रयास हर जगह होने चाहिए। कम खर्चे में दिल्ली से ही ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंद्रशेखर राव का दिल्ली आना हर्ष और गर्व की बात है। उनका इंटरेस्ट शिक्षा के मुद्दों पर दिखाई दिया, वो बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बहुत समय दिया और एक-एक चीज को डिटेल में पूछा। 

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की कहानी बयां किया
दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने राव और उनकी पूरी टीम को प्रजेंटेशन के जरिए स्कूलों में हुए बदलाव की कहानी को बताया। उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही सबसे पहले दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक की गई और उनसे कहा गया कि सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा देना चाहती है। विजन तैयार करके को कहा गया। दिल्ली के 54 स्कूलों के प्रिंसिपल ने अपना एक विजन तैयार किया। दिल्ली सरकार अपने बजट का 25 फीसद शिक्षा पर खर्च करती है। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और कैंब्रिज भेजा गया। इस दौरान राव को सरकारी स्कूलों में चल रहे हैप्पीनेस क्लास और देशभक्ति क्लास के बारे में बताया गया कि कैसे शिक्षक हैप्पीनेस क्लास के जरिए बच्चों में सकारात्मकता भरते हैं और नकारात्मकता को दूर करते हैं और देशभक्ति क्लास के जरिए किस से बच्चों को कट्टर देशभक्त और अपने देश पर गर्व करना सीखाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed